Call us today: +91 8923120825
Email us :- info@golokexpress.org
Ghar Ghar Mandir Har Man Mandir

Suno Samjo & Jio Geeta

Suno Samjo & Jio Geeta (सुनो समझो और जियो गीता)

गोलोक एक्सप्रेस के यूट्यूब प्लेटफार्म पर हर दिन शाम 4:00 बजे भगवत गीता के मुख्य श्लोकों को गोलोक एक्सप्रेस के फाउंडर डॉ. निखिल गुप्ता जी द्वारा सरल भाषा में, शॉर्ट वीडियो सीरीज , “सुनो, समझो और जीयो गीता” के जरिए  समझाने का प्रयास किया है। ये उनलोगों के लिये लाभकारी है जिनके पास समय का आभाव हैं लेकिन वह भगवत् गीता को अपने जीवन में अपनाना चाहते हैं।

डॉ निखिल जी का पूरा विश्वास है कि भगवद् गीता के इन महत्वपूर्ण श्लोकों के श्रवण मात्र से हमारा मन शांत होगा और इन्हें समझ कर जीवन में उतारने से बहुत प्यारे-प्यारे सकारात्मक बदलावों को हम स्वयं अनुभव कर पाएंगे। भगवान श्री कृष्ण की वाणी श्रीमद् भगवद् गीता बहुत ही शक्तिशाली है। इस के मार्गदर्शन में  जीवन जीने से हमारा जीवन पूरी तरह से बदलकर बहुत आनंदमय हो जाता है।

इस प्लेलिस्ट में भगवद् गीता के 18 अध्यायों के एक-एक छंद को विनम्र भाव से संक्षिप्त रूप में समझाने का प्रयास किया गया है। भगवत गीता हमें जीवन जीने का सही तरीका बताती है यह ऐसा ज्ञान है जो हमें जीवन के हर स्टेज पर हर क्षेत्र में काम आता है। भगवान श्री कृष्ण द्वारा सुनाया हुआ यह गीत, अर्जुन की तरह हमें भी दुविधा पुर्ण जीवन से निकालकर हर परिस्थिति में सफलता दिलाता है। 

भगवान जी से विनम्र प्रार्थना करते हुए नित्य निरंतरता से इन श्लोकों को समझने का प्रयास करते हुए गोलोक एक्सप्रेस के लक्ष्य , घर-घर मंदिर हर मन मंदिर को साकार करने में सहयोग करते हैं।

आईए इस अवसर का लाभ लेते हैं, सुनो , समझो और जिओ गीता प्लेलिस्ट के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाते हैं।

यदि आप हमारे मिशन “घर घर मंदिर हर मन मंदिर” में योगदान देना चाहते हैं, तो कृपया दान करने के लिए यहां क्लिक करें Donate Now