मिशन और विजन के बारे में (About, Mission & Vision)
गोलोक एक्सप्रेस , एक व्यापक युगानुकूल विचारों वाले भक्तों का, अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन है। जो प्रभु कृपा से, सरल भाषा में वैदिक ज्ञान का प्रचार कर, पूरे विश्व में शांति, खुशी, सद्भाव और प्रेम का संदेश फैलाने का विनम्र प्रयास कर रहा है ।
हमारा उद्देश्य है, “घर घर मन्दिर, हर मन मन्दिर” का निर्माण करना।
गोलोक एक्सप्रेस, भक्तों के जीवन को सकारात्मक भक्तिमय दिशा देता है और बहुत ही सरलता से एक प्रचारक साधक या एक कमांडो के रूप में, दूसरों की मदद और आध्यात्मिक उन्नति के लिए तत्पर रहता है। इसी उद्देश्य से हमारे विभिन्न सामयिक विषयों पर आधारित भक्ति पूर्ण सत्संग हफ्ते के सातों दिन यूट्यूब पर लाइव उपलब्ध होते हैं।
हम भक्ति की विधाओं के माध्यम से, वैदिक प्रणाली द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में सकारात्मक परिवर्तन लाकर, व्यक्ति रूपी इकाई द्वारा प्रत्येक घरों और फलस्वरूप संपूर्ण समाज, राष्ट्र और विश्व को बदलने का प्रयास कर रहे हैं।
आम तौर पर, लोग मानते हैं कि भगवान केवल मंदिरों में हैं और वे अपने भीतर और अपने आसपास की दुनिया में परमात्मा का अनुभव करने में असमर्थ हैं। इसके अलावा, एक आम भ्रांति यह भी है कि ईश्वर प्राप्ति के लिए व्यक्ति को घर छोड़कर एकांत स्थानों में रहना पड़ता हैं। गोलोक एक्सप्रेस, प्रभु भक्तों को अपने सभी कर्त्तव्यों का पालन करते हुए प्रभु को याद करने और अपने हर कार्य को प्रभु की सेवा के रूप में करने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। यदि कोई ऐसी चेतना में कार्य करता है, तो उसे सभी चिंताओं से मुक्ति मिल जाती है और लगातार भगवान को याद करते हुए ऐसा मन मंदिर बन जाता है। प्रभु श्री कृष्ण की कृपा से, हम कई परिवारों को भक्तिमय जीवन जीने और भक्ति के दिव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देने में सफल हो रहे हैं। अब ऐसे भक्त अपने घर और कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण संबंधों को अनुभव करने लग गये हैं। भक्ति में आगे बढ़ रहे ऐसे भक्तों के घर मंदिरों से प्रतीत हो रहे हैं।
गोलोक एक्सप्रेस का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में ईश्वर की अनुभूति का प्रकाश हो। मानव जन्म वास्तव में हम सभी के लिए वरदान है और इस अवसर को कैसे जीना है यह समझना सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। मानव जीवन का उद्देश्य, आत्मा को परमात्मा से जोड़ना और जन्म मृत्यु के चक्र से ऊपर उठना है। लेकिन ज्ञान और सही दिशा के अभाव में प्रत्येक व्यक्ति भौतिकवादी जीवन में फंस गया है तथा भगवान के साथ वास्तविक संबंध को भूल गया है। गोलोक एक्सप्रेस प्रत्येक व्यक्ति को भगवान के साथ उनके सच्चे और स्थायी रिश्ते के बारे में जागरूक करने का अथक व निःस्वार्थ भाव से प्रयत्न कर रहा है। आइए यह संकल्प लें कि हम अपने आप को वैदिक संस्कृति के रंग से सराबोर करेंगे और भगवान जी के साथ अपने एकमात्र सच्चे रिश्ते को सदैव याद रखेंगे। हरि हरि बोल ।